फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पांच दिन बीते, शुरू तक नहीं हो सकी धान की खरीद

Sun, 06 Oct 2019 06:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शासन के निर्देश पर एक अक्तूबर से जिले में धान क्रय केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी दाना धान जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा सका है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि उनकी ओर से लगातार किसानों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि वे अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें।
विज्ञापन

शासन किसानों को लेकर बेहद गंभीर है, ताकि उनकी आय को दोगुना किया जा सके। ऐसे में शासन की ओर से जिला स्तरीय अधिकरियों को लगातार जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़ी। इसको लेकर शासन की ओर से जिले में एक अक्तूबर को धान खरीद के लिए सेंटर भी खोल दिए गए हैं। पांच दिन बीत जाने बाद भी किसी भी सरकारी केंद्र पर अभी तक एक भी दाने की खरीद नहीं हो सकी है। ऐसे में केंद्रों पर तैनात अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक खाली हाथ बैठे हुए है। विभाग के अधिकारी कहते हैं अभी सेंटरों पर धान आने में 10 से 12 दिन का समय और लग सकता है। उसके बाद में ही धान खरीद शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


केंद्रों पर किसानों को आती है दिक्कत
सरकारी केंद्रों पर दलालों और बिचौलियों का हमेशा से बोलबाला रहा है। क्योंकि वहां पर तैनात अधिकारियों से उनकी सांठगांठ होती है। जिसकी वजह से उनके कहे अनुसार वहां पर काम होता है। उनकी मनमर्जी से सरकारी केंद्रों पर किसानों से खरीदारी की जाती है। अगर कोई किसान वहां पर अपनी फसल बेचना चाहता है, तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे सभी केंद्र खुले हुए हैं। वहां पर सभी कर्मचारी तैनात हैं। हालांकि अभी केंद्रों तक धान पहुंचने में समय लगेगा। उम्मीद है 10 से 12 दिन बाद ही धान आना शुरू होगा।
-प्रकाश नारायन, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed