फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

व्यापारी एकजुट होकर करेंगे उत्पीड़न का मुकाबला

Sat, 05 Oct 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी (बदायूं)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर एकजुट होकर मुकाबला करने की और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि मेन कमेटी समेत युवा शाखा में जल्द ही साढ़े तीन सौ नए सदस्यों को शामिल कर संगठन को नया रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल के निवास पर शुक्रवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष बंसल और प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कहा, अफसर व्यापारियों के बिखराव का फायदा उठाकर उत्पीड़न करते हैं। एकजुट रहकर ही इसका मुकाबला किया जा सकता है। प्रदेश महामंत्री ने मेन कमेटी में एक सौ और युवा शाखा में ढाई सौ नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा। व्यापारियों ने पैक्ड पॉलिथीन को लेकर अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाया। कहा कि इसके लिए शासन स्तर से अभी कोई गाइडलान जारी नहीं की गई है लेकिन दुकानदारों को परेशान किया जाता है। बैठक में सुरेंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद इरफान, प्रकाश बाबू माहेश्वरी, संजीव आजाद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed