{"_id":"5d8cfe158ebc3e93d33e6801","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly377712261","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में कमीशनखोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में कमीशनखोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में 10 किलोमीटर की दूरी पर बनाए जा रहे 41 सार्वजनिक शौचालयों के संबंध में एडीओ पंचायत, सचिव, जेई के साथ डीएम ने बैठक की, साथ ही निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण के समय टोंटी, पाइप व रॉ मैटेरियल उच्च स्तर का लगाएं। ग्रेनाइट पत्थर लगाए जाएं। निर्माण गुणवत्तापूर्वक हो। शौचालय मानक के अनुरूप न बनने पर सारी जिम्मेदारी जेई की होगी, इसलिए वे शौचालयों का निर्माण कार्य खड़े होकर अपने सामने कराएं। किसी भी प्रकार की कमीशनखोरी बर्दाश्त नहीं होगी।
गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने ब्लॉक उझानी के तहत ग्राम बसंत नगर व बितरोई में चल रहे सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शौचालय के आसपास साफ सुथरी, समतल भूमि करके पार्क का निर्माण कराया जाए। पार्क में बैठने के लिए बेंचो की व्यवस्था की जाए। मुख्य मार्गों पर शौचालय का बोर्ड लगाया जाए कि वह कितनी दूरी पर हैं। प्रत्येक शौचालय पर सोलर आरओ भी लगाए जाएं। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बसंतनगर में टूटा फर्श व बदहाल दीवारें देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधान को निर्देश दिए कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराकर उन्हें मॉडल बनाया जाए। शहर के राजकीय पशु चिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी विजयवीर चंद्रपाल मौजूद नहीं मिले। स्टाफ ने डीएम को अवगत कराया कि वह लखनऊ बैठक में गए हैं। डीएम ने सीवीओ को कंडम खडे़ दो विभागीय वाहनों को एक सप्ताह में नीलाम करने के निर्देश दिए। इसी परिसर में जर्जर हालत में मौजूद बिल्डिंग को गिराने व चिकित्सालय में हो रही रंगाई-पुताई उच्च स्तर की कराने के निर्देश भी दिए।