फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   civcamenities

हाजी मुमताज मियां का इंतकाल, ककराला में आज होंगे सुपुर्देखाक

Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
मुमताज मियां सकलैनी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
ककराला (बदायूं)। शाह सकलैन अकादमी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और रहनुमा ए मिल्लत हाजी मुमताज मियां का बृहस्पतिवार दोपहर बरेली में निधन हो गया। मुमताज मियां ककराला के मूल निवासी और बरेली की दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन हजरत शाह सकलैन मियां के छोटे भाई थे। उनका शव देर शाम ककराला लाया गया, शुक्रवार सुबह उन्हें सुपुर्देखाक किया जाएगा। उनके निधन की खबर से काफी संख्या में लोग ककराला पहुंच गए, पुलिस प्रशासन भी व्यवस्थाओं में लगा रहा।
विज्ञापन

70 वर्षीय हाजी मुमताज मियां दो दिन पहले ही ककराला से बरेली शाह शराफत मियां दरगाह में पहुंचे थे। बृहस्पतिवार दोपहर को स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका बरेली में निधन हो गया। निधन की खबर बहुत तेजी से देश भर में फैले उनके मुरीदों में फैल गई और दूरदराज के अकीदतमंदों ने दरगाह पर फोन करके ग़म का इजहार किया। आसपास के मुरीदों ने बरेली दरगाह पर जाकर उनका आखिरी दीदार किया।
विज्ञापन

उधर, उनके ककराला स्थित पैतृक आवास पर खबर सुनते ही लोगों का हुजूम लग गया। सभी उनका शव आने का इंतजार करने लगे। शाम पांच बजे उनका शव बरेली से ककराला लाया गया। इसके बाद से उनके आखिरी दीदार करने वालों का आवास पर तांता लगा है। एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर लाल बहादुर, सीओ बलदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी राम सिंह, प्रभारी निरीक्षक ओपी गौतम, राजस्व निरीक्षक नीरज चौहान, कैलाश गुप्ता आदि ने निवास पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। शुक्रवार सुबह दस बजे ककराला मजार शरीफ पर उन्हें सुपुर्दे ख़ाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमाननवाजी के लिए मशहूर थे, सियासी लोग लेते थे सलाह
हाजी मुमताज सकलैनी के किरदार की कई खासियत ककराला के लोगों की जुबां पर हैं। दरगाह और आवास पर जब कोई भी पहुंचता था तो वह बड़ी मोहब्बत से उसकी मेहमान नवाजी करते थे और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते थे। लोगों के दु:ख दर्द को अपना दर्द समझकर उसका हल निकालने में उन्हें महारथ थी। वहीं सियासत से जुड़े बड़े नेता और अधिकारी उनके आवास पर आकर महत्वपूर्ण मामलों में उनसे सलाह लेते थे।

तीन बेटे और तीन बेटी हैं परिवार में
हाजी मुमताज सकलैनी अपने बड़े भाई बरेली दरगाह शाह शराफ़त के सज्जादानशीन पीरो मुर्शिद हजरत शाह सकलैन मियां हुजूर के सबसे प्रिय थे। उनके छोटे भाई हाजी मुंतखब अहमद नूर सकलैनी हैं। मुमताज मियां के तीन बेटे इंतख़ाब अहमद सकलैनी, फैजयाब सकलैनी, मुस्तजाब सकलैनी व तीन बेटियां हैं।

अपने छोटे भाई हाजी मुंतखब अहमद नूर सकलैनी के साथ। संवाद(फाइल फोटो)

अपने छोटे भाई हाजी मुंतखब अहमद नूर सकलैनी के साथ। संवाद(फाइल फोटो)- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed