फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   civcamenities

जिले में छह पौराणिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास, तीन करोड़ खर्च होंगे

Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बदायूं। जिले के छह प्राचीन पौराणिक स्थलों का पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा। इस पर तीन करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बरेली-मुरादाबाद मंडल ने पौराणिक स्थलों के पर्यटन विकास के लिए आगणन मांगा है। जिले की प्रत्येक विधानसभा से एक-एक प्राचीन-पैराणिक स्थल का चयन किया गया है। यह भी तय किया गया है कि पर्यटन विकास के बाद इन स्थलों की देखरेख और रखरखाव का काम ग्राम सभा के साथ पर्यटन विभाग संभालेगा।
विज्ञापन

बदायूं जिले में तमाम प्राचीन पौराणिक स्थल हैं। इनका जिक्र इतिहास के साथ धर्म शास्त्रों में भी मिलता है। गंगा भी जिले से होकर गुजरती हैं। कई प्राचीन और पौराणिक स्थल काफी जर्जर हो चुके हैं। प्रदेश सरकार ने ऐसे प्राचीन पौराणिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना शुरू की है। योजना के तहत बिल्सी विधानसभा में कछला गंगा घाट, सहसवान में प्राचीन सरसोता, बदायूं विधानसभा में राजा बेन स्थल, बिसौली विधानसभा के गांव पेंपल में प्राचीन शिव मंदिर, शेखूपुर में प्राचीन ककोड़ा देवी मंदिर और दातागंज में प्राचीन मंदिर नेता झुकसा और ब्रह्मदेव महाराज पापड़ का चयन किया गया है। प्रत्येक पर्यटन स्थल के विकास पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे। प्राचीन और पौराणिक स्थलों के पर्यटन विकास के लिए आगणन तैयार करने का जिम्मा सी एंड सीडी यूनिट बरेली को दिया गया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने आगणन के साथ ग्राम सभा, संबंधित प्राचीन पौराणिक स्थल की देख-रेख करने वाली कमेटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

इन धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प
विधानसभा बदायूं- पैराणिक स्थल राजा बेन का पर्यटन विकास ब्लॉक सालारपुर
विधानसभा बिल्सी- कछला गंगा घाट का पर्यटन विकास
विधानसभा सहसवान- पौराणिक स्थल सरसोता का पर्यटन विकास
विधानसभा बिसौली- प्राचीन शिव मंदिर ग्राम पेंपल का पर्यटन विकास
विधानसभा दातागंज- प्राचीन मंदिर नेता झुकसा और ब्रह्मदेव महाराज पापड़ का पर्यटन विकास
विधानसभा शेखूपुर- प्राचीन ककोड़ा देवी मंदिर मिली कुंभ मेला ककोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed