फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City will soon get rid of jam

शहर को जल्द ही मिलेगी जाम से निजात

Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
City will soon get rid of jam
जाम
शहर को जल्द ही मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस ने लगवाए डिवाइडर

शहर के लोगों को अब जाम के झाम से निजात मिल सकती है। लंबे समय के बाद शहर में पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर वन-वे ट्रैफिक करने के लिए कमर कस ली है। सबसे पहले जाम के लिए बदनाम लावेला चौक पर वन-वे ट्रॅफिक प्लान लागू किया जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार से इस इलाके में ट्रैफिक वन-वे कर दिया जाएगा। रविवार को सीओ सिटी अभिषेक यादव ने लावेला चौक पहुंच कर जायजा भी लिया। 
शहर में लावेला चौक, छह सड़का, गोपी चौक, इंदिरा चौक, पुलिस लाइंस चौराहा, कलक्ट्रेट और जेल तिराहा जाम के लिए बदनाम हैं। सबसे ज्यादा जाम लावेला चौक पर लगता है। रोडवेज की बसों से स्थिति और बिगड़ जाती है। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे थे। यह ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। इसके तहत रविवार को लावेला चौक पर वन-वे ट्रैफिक का रिहर्सल भी कर लिया गया। इसमें काफी हद तक कामयाबी मिली है। इसके साथ ही जेल, कलक्ट्रेट तिराहा, इंदिरा चौक के लिए भी व्यवस्था की गई है। सोमवार को लावेला चौक इलाके में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। ट्रैफिक प्रभारी राम मिलन ने बताया कि शहर के प्रमुख इलाकों में वन-वे ट्रैफिक की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में शहर के व्यापारियों से भी सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन

बाजारों में होगी ऑटो की नो-इंट्री
बदायूं। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों को से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो की बाजारों में नो-इंट्री की तैयारी कर ली है। बाजारों की ओर जाने वाले प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। बाजारों में सिर्फ दो पहिया वाहनों के प्रवेश की इजाजत होगी। अगर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का यह प्लान कामयाब होता है तो लोगों को जाम से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर के ऐसे चौराहे जहां जाम की समस्या रहती है उन पर वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था की गई है। प्रयास यह भी है कि शहर के बाजारों में दो पहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश न हो। सोमवार से लावेला चौक इलाके में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
-अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed