फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City steeped in the spirit of patriotism during the Tricolour rally.

Budaun News: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Fri, 14 Aug 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
City steeped in the spirit of patriotism during the Tricolour rally.
बिल्सी में तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
बदायूं। नगर पालिका परिसर से बृहस्पतिवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा रैली निकाली गई। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में निकली रैली में पालिका के सभासद, अधिकारी, शिक्षिकाएं, कर्मचारी, स्कूल की छात्राएं, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन




हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के उत्साह से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली शुरू होने से पहले पालिका परिसर में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर निर्धारित मार्ग पर रवाना हुए। युवाओं, छात्राओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।
विज्ञापन




पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देशभक्ति गीतों और नारों ने रैली में शामिल लोगों में नया जोश भरा। तिरंगा रैली में मुकेश साहू, मोहित सक्सेना, लियाकत अली, अबरार, ममता, मनोज कष्यप, किशोर, रफी उद्दीन, सूर्य प्रकाश सक्सेना, चन्द्र भूषण, सूर्य प्रताप सिंह, केशव गंगवार, लवी कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

जगत। राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली। रैली की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। प्रधानाचार्य विवेक कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कुंज बिहारी तिवारी, पंकज कुमार गौतम, स्नेहा जोशी, अखंड प्रताप चौहान, प्रतीक गुप्ता, दुर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद







मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा



बिल्सी। बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे कोठी वाली मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा मोहल्ला संख्या आठ, जैन मार्केट, पालिका बाजार, अटल चौक, सराफा मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।




यात्रा के संयोजक इकरार अहमद ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की। इस मौके पर मौलाना असरार उल हक, इकरार अहमद, शानबाज अल्वी, रिजवान मलिक, जरीफ मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी में तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

बिल्सी में तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

बिल्सी में तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

बिल्सी में तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed