फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City roads turned into ponds after half an hour of rain

Budaun News: आधे घंटे की बारिश में शहर की सड़कें बनी तालाब

Wed, 21 Aug 2024 05:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
City roads turned into ponds after half an hour of rain
बदायूं। शहर में मंगलवार शाम को आधे घंटे हुई झमाझम बारिश के कारण शहर की सड़कों का हाल तालाब जैसा हो गया। ऐसी कोई भी सड़क नहीं थी, जहां एक से दो फीट तक पानी न भरा हो। मुख्य मार्गों पर इस कदर जलभराव हो गया कि व्यापारियों की दुकानदारी ही ठप हो गई। दो से तीन घंटे बाद सड़कों से पानी निकल सका।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार शाम आधे-पौने एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के कारण मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक इस कदर जलभराव हुआ कि लोग घरों में कैद होकर रह गए। कुछ मोहल्लों में तो देर शाम तक पानी नहीं निकल सका। कई जगहों में पानी घरों व दुकान में पहुंच गया। जोगीपुरा, गांधी ग्राउंड, आवास विकास, नेकपुर, जलांधरी सराय, टिकटगंज, शिवपुरम आदि जगहों की सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी था। जोगीपुरा, गांधी ग्राउंड, छह सड़का के पास सड़क पर जबरदस्त पानी भरने से आवागमन ठप हो गया। सड़क पर जलभराव ज्यादा होने की वजह से दोपहिया वाहन पानी में ही फंस गए। ऐसे में लोगों को पैदल खींचकर बाहर निकालकर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed