फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City roads to be repaired at a cost of 4.72 crore before the rains.

Budaun News: बारिश से पहले शहर में 4.72 करोड़ से सुधारी जाएंगी सड़कें

Tue, 09 Jun 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
City roads to be repaired at a cost of 4.72 crore before the rains.
आर्य समाज को जाने वाला रोड टूटा हुआ। संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
बदायूं। बारिश के दौरान जलभराव और टूटी सड़कों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए करीब 4.72 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिकारियों का दावा है कि निर्माण कार्य पूरे होने के बाद शहरवासियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन


शहर में सड़कों का हाल किसी से छिपा नहीं है। कुछेक सड़कों को छोड़ दिया जाए, तो अधिकांश सड़क गड्ढों में तब्दील हो रही है। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शहरवासी लंबे समय से सड़कों को सही कराने की मांग कर रहे थे। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने शहर की टूटी सड़कों को सही कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसके तहत शहर के मोहल्ला शिवपुरम वार्ड संख्या नौ में प्रेमलोक हॉस्पिटल से दशमेश थ्रेसर होते हुए सरकारी ट्यूबवेल तक हॉटमिक्स सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 10.62 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड संख्या सात स्थित वाटर वर्क्स रोड पर 8.90 लाख रुपये की लागत से बीसी के साथ सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं असरार के मकान से कचहरी मार्ग तक सड़क की मरम्मत पर 5.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लावेला चौक से छह सड़क तक 6.86 लाख रुपये की लागत से हॉटमिक्स सड़क बनाई जाएगी। सुभाष चौक स्थित कोयला दुकान से नई सराय पार्क तक 9.93 लाख रुपये से सड़क निर्माण कराया जाएगा।
नेकपुर अंडरपास से पोस्टमार्टम हाउस (चीरघर) तक 19.58 लाख रुपये की लागत से सीसी बनाया जाएगा है। पालिका प्रशासन का दावा है कि बारिश शुरू होने से पहले सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

वार्डों की गलियां भी होंगी चकाचक, नाली निर्माण पर भी फोकस
शहर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ वार्डों की टूटी और जलभराव से प्रभावित गलियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। नगर पालिका ने इसके लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अल्फ खां सराय में जावेद के मकान से डॉ. महावीर के मकान तक, शहबाजपुर में राशिद के मकान से समद, सैयद अली शेर मजार होते हुए अकरम के मकान तक, फरशोरी टोला फहीम के मकान से होते हुए अब्दुल मन्नान तक, आकाश यादव के मकान से मनोज गुप्ता की दुकान तक, कबूलपुरा में निहाल उद्दीन के मकान से वशीर उद्दीन के मकान तक, कबूलपुरा में वाल्मीकि चौराहा पाकड़ से मुगल गार्डन तक, ऊपरपारा शरीफ अहमद के मकान से मुद्दीन के प्लाट तक, नईसराय अब्बासी कालौनी में जीनत के मकान से कैसर जहां के मकान तक, सोथा में लाजपत राय स्कूल से जबरिया स्कूल तक, कबूलपुरा में शाह आलम के मकान से फिरासत अली के मकान तक समेत करीब 30 गलियों में जगह-जगह सड़क, नाली निर्माण का काम किया जाएगा।


इस दिशा में काम जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। जो सड़कें टूटी हैं, वह जल्द से जल्द सही की जाएंगी। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ

आर्य समाज को जाने वाला रोड टूटा हुआ। संवाद

आर्य समाज को जाने वाला रोड टूटा हुआ। संवाद- फोटो : मोनिका कुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed