फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City residents troubled by power tripping; overloading becomes a nuisance at night.

Budaun News: ट्रिपिंग से शहरवासी परेशान, रात में ओवरलोडिंग बनी मुसीबत

Tue, 07 Jul 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
City residents troubled by power tripping; overloading becomes a nuisance at night.
बदायूं। बरसात के बाद उमस बढ़ने से लोग बेहाल हैं। ऊपर से बिजली की अघोषित ट्रिपिंग ने लोगों की नींद उड़ा ली है। शहर के कई मोहल्लों में रात के समय ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

उमस के कारण बिना पंखे-कूलर के रहना मुश्किल है, लेकिन रात में 10 बजे के बाद बिजली की ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। हर 15-20 मिनट में लाइट जाती है और फिर 5-10 मिनट बाद आती है। जवाहरपुरी शहबाजपुर, सोथा, लालपुल, नई सराय और कबूलपुरा, पनवड़िया, आदर्श नगर इलाके में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रात में 5 मिनट की ट्रिपिंग में पसीने से बुरा हाल हो रहा है। अधिशासी अभियंता नीरज ने बताया कि रात में कुछ जगहों पर फॉल्ट हुए थे। जिन्हें तुरंत ही ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed