फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City Magistrate inspected Madhuban Colony and assured to solve the problem

Budaun News: सिटी मजिस्ट्रेट ने मधुबन कॉलोनी का किया निरीक्षण, समस्या के निदान का दिया आश्वासन

Thu, 24 Apr 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate inspected Madhuban Colony and assured to solve the problem
मधुबन कॉलोनी में जायजा लेते सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल। स्वयं
बदायूं। मधुबन कॉलोनी में कई वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या काे दूर करने के लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने समस्या के जल्द ही समाधान का भरोसा मोहल्ले के लोगों को दिया।
विज्ञापन



सभासद अरविंद राठौर (मोंटी) ने नगर मजिस्ट्रेट को बताया कि जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। कॉलोनी का पानी जिस तालाब में जाता है, वहां पर कुछ लोगों ने निर्माण करवा लिया है। यही वजह है कि रोड के साथ-साथ घरों में भी पानी भर जाता है। बरसात के समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। घरों में पानी भरने से चूल्हा तक नहीं जलता है। एडवोकेट ज्ञानेश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि यहां पर मालगोदाम रोड होते हुए इन्द्राचौक तक नाला निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। इसके बाद ही समस्या का समाधान हो सकता है। अगर नाले का निर्माण बरसात से पहले नहीं कराया गया तो यहां की समस्या और भी विकराल रूप ले लेगी। अमर उजाला में वहां की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने बताया कि सभासद व स्थानीय नागरिकों के साथ पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों से समस्या के विषय में जानकारी कर अवर अभियंता को समाधान का निर्देशित किया है। जलभराव के कारण हो रही समस्या का स्थाई निदान जल्द निकाला जाएगा। इस मौके पर अभिषेक शंखधार, पंकज सक्सेना, सुनील कुमार, बंटी गुलाटी, उदय प्रताप सिंह, रवि मौर्य, अवर अभियंता कृष्णगोपाल चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed