{"_id":"688e6e89fd8dc304ba0d5aa0","slug":"circle-rate-will-be-implemented-this-month-land-will-become-20-more-expensive-badaun-news-c-123-1-akb1003-144366-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इसी माह लागू होगा सर्किल रेट, 20 फीसदी महंगी हो जाएगी जमीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इसी माह लागू होगा सर्किल रेट, 20 फीसदी महंगी हो जाएगी जमीनें
विज्ञापन
बदायूं। नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी है। इसकी फाइल डीएम कार्यालय में तीन महीने से लंबित है। अगले कुछ दिनों में डीएम इसकी संस्तुति कर सकते हैं। इसके लागू होने के बाद जमीनों के दाम में करीब 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सबसे ज्यादा महंगी जमीन डीएम रोड की हो जाएगी।
सहायक महानिरीक्षक निबंधक की टीम ने सर्किल रेट तैयार करने के लिए चार महीने तक कवायद की थी। सहसवान, बिल्सी, बिसौली, दातागंज और सदर तहसील के एसडीएम ने प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची निबंधन कार्यालय को भेजी दी गई थी। उसके बाद निबंधन कार्यालय की ओर से मई के दूसरे सप्ताह में फाइल को डीएम कार्यालय भेज दी गई थी। उसके बाद डीएम का तबादला हो गया था। नए डीएम ने उस समय सर्किल रेट बढ़ाने की अनुमति नहीं दी थी। अब इसी महीने वह नए सर्किल रेट पर संस्तुति दे सकते हैं।
--
तीन साल पहले तय हुआ था सर्किल रेट
इससे पहले जिले में 11 नवंबर 2022 को सर्किल रेट लागू किया गया था। उसके बाद से सर्वे नहीं हुआ। उस समय शहर के दातागंज चुंगी तिराहे से कलेक्ट्रेट के बीच पटेल नगर, जवाहरपुरी, प्रभातनगर, सिविल लाइंस और लोहिया नगर में सड़क से 20 वर्गमीटर की गहराई तक जमीन के दाम 55 हजार रुपये तय किए गए थे। अब नए सर्किल रेट के हिसाब से इन जमीनों में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी जाएगी।
विज्ञापन
--
इन जमीनों के बढ़ेंगे दाम
टिकटगंज, लालपुर चौराहे से मढ़ई चौक तक नागरान, चौधरी सराय, सराय फकीर, चौधरीगंज, कलक्ट्रेट चौराहे से लावेला चौक तक शिवपुरम, जालंधी सराय, सिविल लाइंस, लावेला चौक से सकरी क्लीनिक गांधी ग्राउंड मंदिर वाला चौराहा होते हुए सुभाष चौक तक कटरा ब्राहमपुर, जोगीपुरा, पनबाड़ी, शहबाजपुर, मुस्तफागंज सहित अन्य क्षेत्रों की जमीनों के दाम में इजाफा होगा।
--
कितने प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी
- व्यावसायिक जमीन-15 प्रतिशत
- कृषि भूमि- 18 प्रतिशत
- आवासीय जमीन- 19 प्रतिशत
--
- सर्किल रेट की फाइल पर डीएम की संस्तुति होनी है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। अगस्त में नए दामों को प्रभावी करना है। - सीपी मौर्या, सहायक महानिरीक्षक निबंधक