{"_id":"5dfccb728ebc3e87f0306c58","slug":"cirame-badaun-news-bly3887953157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले तोड़कर 65 हजार की शराब चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले तोड़कर 65 हजार की शराब चोरी
विज्ञापन
दहगवां। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 65 हजार रुपये की शराब चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। सेल्समैन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। मामले में अभी पुलिस पड़ताल कर रही है।
दहगवां कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान है। सेल्समैन सोमवीर बृहस्पतिवार रात रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में किसी वक्त चोरों ने दुकान के ताले तोड़ लिए। शुक्रवार सुबह सोमवीर दुकान पर पहुंचा तो देखा कि ताले टूटे थे। अंदर देखा तो शराब की पेटियां अस्त-व्यस्त पड़ी थीं। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सोमवीर के मुताबिक चोरों ने 65 हजार रुपये से ज्यादा की शराब चोरी कर ली। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के हलए तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जांच की जा रही है। बता दें कि बुधवार रात चोरों ने दातागंज के समरेर में बरेली रोड पर भी देशी शराब की दुकान में चोरी की कोशिश की थी। मैजिक वाहन लेकर चोरी करने पहुंचे चोरों ने दुकान के ताले तोड़ लिए थे। इसी दौरान जाग हो गई। ऐसे में चोरों को वहां से भागना पड़ा।