फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cirame

डॉक्टर से भिड़ा युवक, बीचबचाव करने वाले का पुलिस ने किया चालान

Wed, 11 Dec 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
cirame
बदायूं। जिला महिला अस्पताल परिसर में हॉर्न बजाने को लेकर एक युवक और एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर में विवाद हो गया। वहीं मौजूद एक अन्य युवक और उसकी मां बीचबचाव को पहुंचे तो डॉक्टर की उनसे भी नोकझोंक होने लगी। डॉक्टर की शिकायत पर पहुंची पुलिस को बीचबचाव करने वाला युवक नहीं मिला तो उन्होंने प्रसव को भर्ती उसकी संबंधी महिला के पति को ही गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर आवास विकास कालोनी निवासी गांधी ने अपनी पत्नी को प्रसव कराने के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका एक संबंधी रोहित भी अपनी मां के साथ वहां मौजूद था। इस दौरान बिल्सी के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर भी अपनी पत्नी के साथ कार से वहां पहुंचे। उन्होंने गाड़ी अस्पताल परिसर में लाने के लिए मेनगेट पर खड़े एक युवक को हॉर्न देकर हटाना चाहा लेकिन वह नहीं हटा। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक ने उनकी गाड़ी पर हाथ भी मार दिया। इससे गुस्साए डॉक्टर ने निकलकर युवक से हाथापाई करना शुरू कर दी। झगड़ा होता देख वहां मौजूद रोहित बीचबचाव करने पहुंचा तो डॉक्टर की उससे भी नोकझोंक हो गई। रोहित का आरोप है कि बीचबचाव करने पर डॉक्टर ने उसके और उसकी मां के साथ भी गालीगलौज और बदसलूकी की। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। रोहित के मौके पर न मिलने पर पुलिसकर्मी गांधी को पकड़कर कोतवाली ले गए और शांतिभंग में उसकी चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed