फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chowkidars made goods worth lakhs of Ganga Expressway disappear

Budaun News: चौकीदारों ने गायब कर दिया गंगा एक्सप्रेस-वे का लाखों का सामान

Tue, 29 Aug 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chowkidars made goods worth lakhs of Ganga Expressway disappear
बहराइच, भदोही और फिरोजाबाद के तीन चौकीदारों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे का लाखों का सामान तीन चौकीदारों ने गायब करके बेच दिया। जब कंपनी के ठेकेदार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कुंवरगांव थाने में तीनों चौकीदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
राजस्थान के जयपुर के मुरलीपुरा निवासी सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक उनकी केटीएल इंफ्रा कंपनी ने एचजी कंपनी से ठेका ले रखा है। वह थाना क्षेत्र में हसनपुर पेट्रोल पंप से बिनावर तक का काम देख रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 315 लोहे की शटरिंग प्लेट और 240 सोल्जर काम करने के लिए बहराइच जिले के थाना मुरतिया के महाराजगंज निवासी नंदलाल पुत्र रामनाथ को सुपुर्द किया था। नंदलाल अन्य मजदूरों से भी काम कराता था और खुद भी करता था। जब वह जयपुर से वापस आए तो उन्होंने सामान को चेक किया, जिसमें 104 शटरिंग प्लेट और 40 सोल्जर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदलाल से जानकारी की तो उसने बताया उसके साथ फिरोजाबाद के थाना नारकी के गांव मुंच निवासी ब्रिजवीर पुत्र बिहारी बघेल और भदोही के थाना धरनंद के गांव बरबा निवासी राजू सरोज पुत्र बसंतीलाल भी चौकीदारी करते थे। जब उन्होंने तीनों लोगों से बात की, तो पता चला कि उन्होंने सारा सामान बेच दिया। थाना पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर तीनों चौकीदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed