फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against ration dealer for shortage of 45.71 quintals of wheat and 37.08 quintals of rice.

Budaun News: 45.71 क्विंटल गेहूं और 37.08 क्विंटल चावल कम मिलने पर कोटेदार पर रिपोर्ट

Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case registered against ration dealer for shortage of 45.71 quintals of wheat and 37.08 quintals of rice.
कादरचौक ब्लाक के गांव लभारी में कोटेदार की दुकान की जांच करते पूर्ति विभाग के अ​धिकारी। संवाद
कादरचौक। ब्लॉक कादरचौक की ग्राम पंचायत लभारी में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता के आरोप में उचित दर विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान दुकान में 45.71 क्विंटल गेहूं और 37.08 क्विंटल चावल कम मिला। वहीं चीनी 70 किलोग्राम कम मिली।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत लभारी के उचित दर विक्रेता कप्तान सिंह के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत की गई थी। 19 सितंबर को दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में ऑनलाइन वितरण के अनुसार, दुकान में 52.71 क्विंटल गेहूं, 40.58 क्विंटल चावल, 1.68 क्विंटल बाजरा और 87 किलोग्राम चीनी उपलब्ध होनी चाहिए थी। मौके पर करीब 7 क्विंटल गेहूं, 3.5 क्विंटल चावल, 1.68 क्विंटल बाजरा और करीब 70 किलोग्राम चीनी ही उपलब्ध पाई गई।
विज्ञापन

इस हिसाब से 45.71 क्विंटल गेहूं, 37.08 क्विंटल चावल और 17 किलोग्राम चीनी की कमी दर्ज की गई। जांच टीम ने विक्रेता से खाद्यान्न की कमी के संबंध में जानकारी मांगी। विक्रेता ने बताया कि खाद्यान्न कहीं अन्यत्र नहीं रखा है। जांच रिपोर्ट में इसे कालाबाजारी की आशंका से जोड़ा गया है।मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-पॉस मशीन, वेइंग मशीन, आईआरआईएस और चार्जर को भी सुरक्षित रखने के लिए विक्रेता को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति की गई। एक महीने में दो कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप है। इससे पहले सितंबर में जैतपुर पुख्ता के कोटेदार नरेंद्र सिंह का कोटा अनियमितताओं के कारण निलंबित किया गया था।
उधर, सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोटेदार पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed