फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children of Shiv Devi Inter College won the competition

Budaun News: प्रतियोगिता में शिव देवी इंटर कॉलेज के बच्चों ने बाजी मारी

Tue, 02 Sep 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Children of Shiv Devi Inter College won the competition
बदायूं। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 33 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाल वर्ग में कक्षा छह से आठ, किशोर वर्ग में कक्षा नौ से 10, तरुण वर्ग मेें कक्षा 11 से 12 के बच्चें ने भाग लिया। विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन और विज्ञान प्रदर्शन (मॉडल) जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाल वर्ग में आर्यन शाक्य, वीर प्रताप सिंह, दीपक दुबे, आलोक पाठक, अतुल कुमार, प्रखर पाल, अनंत देव, विनय कुमार आदि ने भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में आलोक पाठक शर्मा ने प्रथम, विज्ञान प्रयोगात्मक में प्रखर पाल प्रथम रहे। प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा ने विजयी छात्रों को बधाई दी। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed