{"_id":"5ea713188ebc3e90294c3063","slug":"children-death-badaun-news-bly404042510","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे के गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे के गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में खितौरा भट्ठे पर एक गड्ढे में डूबकर भट्ठा मजदूरों के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे गड्ढे में घुसे थे। अचानक उनके पैर फिसल गए और वे गहरे पानी में चले गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
खितौरा गांव में बिल्सी के रहने वाले उज्जल सोनी का ईंट भट्ठा है। उनके भट्ठे पर सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भमोरी निवासी आनंद और बिसौली के मदनजुड़ी निवासी छोटे मजदूरी करते हैं। बताते हैं कि दोनों मजदूरों के परिवार वाले भी भट्ठे पर रहते हैं। उनकी झोपड़ी जिस जगह पड़ी हैं। ठीक उसके सामने मिट्टी उठाने के बाद गड्ढा हो गया है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे आनंद का आठ वर्षीय बेटा राजकुमार और छोटे का छह वर्षीय बेटा हनी उसी गड्ढे में नहाने के लिए घुसे। गड्ढे में चिकनी मिट्टी होने के कारण दोनों बच्चे फिसलते हुए गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बच्चे नहीं दिखे तो परिवार वाले दौड़कर गड्ढे के पास पहुंचे। कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए गड्ढे में कूद गए। काफी देर बाद बमुश्किल दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। इस पर मजदूरों के परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर उघैती इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पहुंच गए। उन्होंने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
दोनों बच्चे देर शाम गड्ढे में नहाने के लिए घुसे थे और फिसलकर गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। - प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर उघैती