{"_id":"699a00ed9389bef8ac026ada","slug":"children-closely-understood-history-and-science-during-the-exposure-visit-badaun-news-c-123-1-sbly1001-157812-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने करीब से समझा इतिहास और विज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने करीब से समझा इतिहास और विज्ञान
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने शैक्षिक एक्सपोजर विजिट के तहत राम नगर गए। स्रोत विभाग
बदायूं। समग्र शिक्षा व राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को शैक्षिक एक्सपोजर विजिट पर ले जाया गया। इस दौरान बच्चों ने बरेली के रामनगर क्षेत्र में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक जैन मंदिर व महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक किले का भ्रमण किया। ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर विद्यार्थी उत्साहित और रोमांचित नजर आए।
बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त व लेखाधिकारी श्याम मोहन दास गुप्ता ने शैक्षिक गतिविधियों के मद्देनजर हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में जनपद के 15 ब्लॉकों व नगर क्षेत्र से लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर ले जाकर इतिहास और विज्ञान से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी देना रहा। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों के सीखने की रुचि बढ़ती है और वे अपनी सांस्कृतिक व वैज्ञानिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। एक्सपोजर विजिट में डीसी कस्तूरबा गांधी ज्योत्सना, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक निर्माण रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।