फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Children are getting sick in winter, OPD of women hospital crosses 350

Budaun News: सर्दी में बीमार हो रहे बच्चे, महिला अस्पताल की ओपीडी 350 के पार

Sun, 15 Dec 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Children are getting sick in winter, OPD of women hospital crosses 350
महिला अस्पताल का एसएनसीयू। संवाद
बदायूं। सर्दी बढ़ने के साथ ही इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि महिला अस्पताल में शनिवार को बाल रोग विभाग में भीड़ देखने को मिली। महिला अस्पताल में 412 महिलाओं व बच्चों ने पंजीकरण कराने के बाद दवा ली। इसमें से 250 बच्चे थे।
विज्ञापन


महिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 300 से 350 महिला व बच्चे पंजीकरण करा के दवा लेते आ रहे हैं। करीब दो दिन से बीमार बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को मरीजों की संख्या 400 पार पहुंच गई। इसमें बच्चे अधिक रहे। शनिवार को भी 412 मरीज यहां पहुंचे। जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सर्दी खांसी, बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या 250 रही।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि सर्दियों में बच्चों को सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया हो रहा है। बच्चों की संख्या अधिक रही। तीन बच्चों को गंभीर हालत में एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण बच्चे सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन








--ठंड में बच्चों का ऐसे रखें ध्यान---

सुबह-शाम नंगे पैर न घूमने दें।

हवा और कोहरे से बच्चों का बचाव करें।

गर्म कपड़े पहनाकर रखें।

सर्दी जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर से उपचार दिलाएं।

तीन दिन से अधिक खांसी-जुकाम है तो जांच कराएं।

महिला अस्पताल का एसएनसीयू। संवाद

महिला अस्पताल का एसएनसीयू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed