{"_id":"6b0741741b0bd459bf01eb10","slug":"child-dies-while-playing-with-a-balloon-it-got-stuck-in-their-throat-badaun-news-c-123-1-bdn1038-178477-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गुब्बारे से खेलते समय मासूम की मौत, गले में गया था फंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गुब्बारे से खेलते समय मासूम की मौत, गले में गया था फंस
विज्ञापन
बदायूं के फैजगंज बेहटा में गुब्बारे गले में फंसने से मृतक मासू हैदर का फाइल फोटो
औरछी। घर में चारपाई पर लेटकर गुब्बारे से खेल रहे छह माह के मासूम की मंगलवार को गले में गुब्बारा फंसने से मौत हो गई थी। उस समय मां घरेलू कामकाज में लगी थी। खेलते-खेलते बच्चे ने गुब्बारा मुंह में ले लिया, जो गले में जाकर फंस गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी लईक की पत्नी नसीम ने बताया कि उनका छह माह का बेटा हैदर मंगलवार दोपहर घर में चारपाई पर लेटा हुआ था। उसकी मां उसे चारपाई पर लिटाकर घरेलू कामकाज करने लगी। इसी दौरान पड़ोस के एक बच्चे ने हैदर को खेलने के लिए चारपाई पर एक गुब्बारा रख दिया।
मासूम गुब्बारे से खेलने लगा। इसी बीच उसने उसे मुंह में ले लिया। गुब्बारा गले में फंसने से उसकी सांस अटक गई और वह छटपटाने लगा। बच्चे की हालत देखकर मां ने शोर मचाया तो परिजन आनन-फानन उसे संभल जिले के चंदौसी स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लईक के घर चार साल बाद बेटे का जन्म हुआ था। पहले बच्चे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के संबंध में थाने पर कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
--
15 दिन पहले नंदिनी की भी गुब्बारा सांस नली में फंसने से चली गई थी जान
उघैती थाना क्षेत्र में नौ नवंबर को गुब्बारे से खेलते समय दस वर्षीय नंदिनी की भी दम घुटने से मौत हो गई थी। वह दिवाली मनाने अपनी नानी के घर आई थी। सुबह बच्चों के साथ गुब्बारा फुलाते समय अचानक उसकी सांस की नली में गुब्बारे का हिस्सा फंस गया था। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन उसे बिल्सी के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। लगातार दूसरी घटना ने बच्चों के खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाले गुब्बारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।