फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child dies due to snake bite

Budaun News: सांप के डसने से बालक की मौत

Fri, 09 Aug 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to snake bite
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया में 11 साल के बालक गोपी की सांप के डसने से मौत हो गई। परिवार वालों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सुबह मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम सराय पिपरिया निवासी गोपी बुधवार को पिता पप्पू के साथ खेत पर घास काटने गया था। तभी अचानक सांप ने बालक को डस लिया। यह देखकर पप्पू घबरा गए। उन्होंने गुस्से में सांप को मार दिया और गोपी को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से बालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बावजूद इसके उसकी हालत नहीं सुधरी। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed