फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child dies by drowning in flood water

Budaun News: बाढ़ के पानी में डूबकर बालक की मौत

Tue, 18 Jul 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Child dies by drowning in flood water
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के सरेली गांव में सोमवार को आठ वर्षीय मोहित की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक बांध के नजदीक खेल रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और बाढ़ के पानी में जा गिरा। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। उन्होंने बालक के शव को चुपचाप दफना दिया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम का है। ग्रामीणों के अनुसार उनका गांव गंगा किनारे है। गांव के नजदीक बाढ़ का पानी आ गया है। बाहर बांध होने के कारण बाढ़ का पानी गांव में नहीं घुसा है। सोमवार शाम मुनीश का बेटा मोहित और गांव के कुछ और बच्चे बांध पर खेल रहे थे। वहां मोहित का पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में जा गिरा।
विज्ञापन

साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने तुरंत बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव घर ले गए। बाद में उन्होंने उसके शव को दफना दिया, लेकिन उन्होंने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। थाना पुलिस ने इसकी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed