फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Child died due to electric shock from high tension wire, villagers blocked the highway

Budaun News: हाईटेशन तार के करंट से बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

Fri, 05 Sep 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Child died due to electric shock from high tension wire, villagers blocked the highway
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पड़ौआ गांव में खेत पर जाते समय बच्चे की हाईटेंशन (एचटी) तार के कंरट लगने से मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया व आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पड़ौआ गांव का शिवम (12) पुत्र सत्यम अपने खेत की तरफ गया था। रास्ते में गिरे एचटी लाइन के करंट से वह झुलस गया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जंगल में एचटी सप्लाई का तार तीन दिन से पहले टूट गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। समय रहते अगर तार को ठीक कर दिया जाता तो मासूम की जान बच सकती थी। अब गांव के लोग विभागीय जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पड़ौआ गांव में एचटी लाइन के करंट से एक बालक की मौत हो गई है। उस मामले में कोई तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम

-----
एक घंटे जाम रहा फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे
बदायूं। करंट से बालक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम रहने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी और एसडीएम ने परिजनों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed