फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   child died after drowning in the river at Kachla Ganga Ghat in Budaun

Budaun News: कछला गंगा घाट पर भाई-बहन समेत चार डूबे, तीन को बचाया, एक बालक की मौत

Wed, 12 Jun 2024 01:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 01:58 PM IST
सार

कछला गंगा घाट पर स्नान करने आए दो भाई और बहन तेज बहाव में बह गए। इनमें दो को बचा लिया गया, जबकि 11 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
child died after drowning in the river at Kachla Ganga Ghat in Budaun
मृतक बालक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में भागीरथी कछला गंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान भाई-बहन समेत चार श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में बह गए। उनमें 11 वर्षीय निशांत की मौत हो गई जबकि तीन श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया गया। 

विज्ञापन


निशांत पुत्र कृपाल यादव आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर का रहने वाला था। बुधवार सुबह निशांत अपने परिवार के साथ कछला गंगा घाट पर स्नान करने आया था। सुबह करीब नौ बजे गंगा स्नान करने के दौरान निशांत, उसका भाई प्रशांत (16) और बहन विशाखा (13) तेज बहाव में बह गए। यह देखकर परिवार वालों ने शोर मचा दिया, जिससे कई गोताखोर आ गए। उन्होंने प्रशांत और विशाखा को बचा लिया। जब तक निशांत को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं एटा जिले के गांव एका निवासी राधेश्याम भी कछला गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। सुबह गंगा स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। शोर शराबा सुनकर गोताखोर अनिल और गोवर्धन आ गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर राधेश्याम को सकुशल बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed