फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chief Minister Yogi Adityanath attacked Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav in Badaun

बदायूं में सीएम योगी का निशाना: सपा ने इतनी बार उम्मीदवार बदले, लगता है हार मान ली, चाचा ने तो पलायन कर लिया

Sun, 28 Apr 2024 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Apr 2024 02:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने लोकसभा चुनाव का मजाक बनाकर रख दिया है। सपा द्वारा बार-बार अपने प्रत्याशियों को बदलना ये दिखाता है कि अखाड़ा सजने से पहले ही इन लोगों ने हार मान लिया है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath attacked Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav in Badaun
Yogi Adityanath - फोटो : एएनआई

विस्तार

बदायूं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग ईश्वरी ताकत को चुनौती देते हैं उनका पतन तय है। उन्होंने कहा कि सपा ने लोकसभा चुनाव का मजाक बनाकर रख दिया है। सपा द्वारा बार-बार अपने प्रत्याशियों को बदलना ये दिखाता है कि अखाड़ा सजने से पहले ही इन लोगों ने हार मान लिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को उसके मेनिफेस्टो के आधार पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश के खिलाफ हिडेन एजेंडे पर काम कर रही है। सीएम योगी रविवार को बिल्सी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य के लिए विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि पहले के पीएम अयोध्या जाने से संकोच करते थे। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जो अयोध्या में राम जन्मभूमि दर्शन को गये और रामलला को 500 साल बाद उनके भव्य मंदिर में विराजमान भी कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत सप्तऋषि परंपरा के महान ऋषि कश्यप और महाराज भगिरथ की तपोभूमि व वेदों की पावन धरा बदायूं को नमन करते हुए किया। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। मगर इसे भी सपा ने मजाक का विषय बना दिया है। सपा ने इतनी बार अपना प्रत्याशी बदल दिया है कि अखाड़ा सजने से पहले ही वह अपनी हार मान चुकी है। यहां से तो चाचा ने भी पलायन करना ठीक समझा और भतीजे के पांव भी पहले ही उखड़ चुके हैं। सपा ने यही काम शाहजहांपुर, रामपुर और मेरठ में भी किया है। मगर जनता कह रही है कि इससे कोई फायदा होने वाला नहीं, वह सपा के पुराने सभी कारनामों का हिसाब-किताब करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ने के बाद यह क्षेत्र औद्योगिक विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदायूं हमेशा सकारात्मक शक्तियों के साथ रहा है। कहा 2014 से पहले भारत में आतंकी विस्फोट हुआ करते थे तब पाकिस्तान में जश्न मनता था और भारत की सरकार मौन रहती थी। आज पाकिस्तान पटाखे छूटने पर भी सफाई देने लगता है, क्योंकि उसे पता है कि कब कहां सर्जिकल स्ट्राइक हो जाए। आज देश सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान के साथ हाईवे-एक्सप्रेस वे तथा विकास के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं की लंबी शृंखला जनता के लिए उपलब्ध है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता था। कांग्रेस के लोग कहते थे कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। आज 500 साल का इंतजार खत्म हो चुका है और रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। उन्होंने कहा कि बहकाने वाले बहुत आएंगे, हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है। योगी ने कहा कि हम हर जनपद महापुरुषों और आस्था को सम्मान देंगे। हमने काशी और अयोध्या से शुरुआत कर दी है, बृज भूमि और उसके बाद बदायूं का नंबर भी आने वाला है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा से सावधान रहना है। इनका भारत के खिलाफ छिपा हुआ हिडेन एजेंडा है। ये अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में सेंधमारी करने जा रहे हैं। ये संपत्ति का सर्वे करके आपकी संपत्ति पर विरासत टैक्स लगाने की तैयारी में है। दुर्भाग्य से अगर कांग्रेस आ गई तो आपकी संपत्ति पर कांग्रेस और सपाई कब्जा कर लेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने माफिया और गुंडो को ठीक कर दिया है, हालत खराब कर दी गई है। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी की ओर से शोक संवेदना के लिए एक शब्द भी नहीं निकले थे, मगर एक माफिया की मौत पर सपा सुप्रीमो उसके घर फातिहा पढ़ने चले गये थे। योगी ने कहा कि हमें अपने वोट को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लिए देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed