{"_id":"65df92c95f612d451a025ed4","slug":"chief-minister-inaugurated-11-storey-police-barrack-and-cyber-police-station-badaun-news-c-123-1-sbly1002-114305-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुख्यमंत्री ने किया 11 मंजिला पुलिस बैरक और साइबर थाने का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुख्यमंत्री ने किया 11 मंजिला पुलिस बैरक और साइबर थाने का लोकार्पण
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बनी बिल्डिंग। संवाद
बदायूं। पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए जिले में बुधवार से साइबर थाना भी शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में 11 मंजिला पुलिस बैरक और साइबर थाने का लोकार्पण वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के जरिये किया।
जिले में साइबर थाना शुरू होन के बाद साइबर अपराध का शिकार लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकेंगे। साइबर थाने में आईटी के विशेषज्ञों के साथ प्रशिक्षित पुलिस स्टाफ की तैनाती की गई है, ताकि साइबर अपराध के मामलों का जल्द निस्तारण हो सके। साइबर थाने को कंप्यूटर, आवश्यक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में अब साइबर अपराध के मामलों पर लगाम लगेगी। पुलिस कर्मियों के लिए 11 मंजिला बैरक का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। अब पुलिस कर्मियों की आवासीय समस्या भी दूर होगी।
इस मौके पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्या, विधायक महेश गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम स्वरुप पाठक, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ केशव कुमार, एसपी देहात राम मोहन सिंह, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।