{"_id":"57ec186f4f1c1b073d576379","slug":"chief-minister-akhilesh-got-a-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को गिफ्ट में मिला मुख्यमंत्री का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को गिफ्ट में मिला मुख्यमंत्री का पद
ब्यूरो /बदायूं
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश को गिफ्ट में मिला मुख्यमंत्री का पद
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखूपुर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक लेने के लिए पहुंचे विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को विकास और सुरक्षा के मामले में असफल बताया। कहा, प्रदेश में जंगलराज कायम है और पांच वर्ष की बच्ची से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। बोले, अखिलेश को मुख्यमंत्री पद विरासत में मिला है, वह इसके योग्य नहीं हैं। गायत्री प्रजापति को बर्खास्त करने का ड्रामा करने के बाद उसे पार्टी में लेना अखिलेश सरकार के भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होंने सपा और बसपा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
भाजपा की गुटबंदी को खत्म करने को उठाएंगे कदम
बदायूं। भाजपा में चल रही आपसी कलह पर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सब आपसी बाते हैं और टिकट वितरण के बाद सभी को एक कमरे में बैठाकर समझा दिया जाएगा, कि पार्टी हित में काम करना है। बोले, अन्य दलों के तमाम विधायक उनके संपर्क में हैं, जो पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं। वे लोग पार्टी में आएंगे तो उन लोगों को पार्टी के सिद्धांतो के बारे में बताकर पार्टी की नीतियों पर चलने के समझा दिया जाएगा।