{"_id":"573b63a84f1c1b266dac715c","slug":"chief-commissioner-and-ig-saw-the-chapter-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और आईजी ने देखा सीएम का सभास्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और आईजी ने देखा सीएम का सभास्थल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
23 को आएंगे मुख्यमंत्री, अफसरों की आमद तेज
। मंगलवार को बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु और बरेली जोन के आईजी विजय कुमार सिंह मीना, डीआईजी आशुतोष कुमार ने जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी के साथ सभास्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद विकास भवन स्थित सभा कक्ष में अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने सभास्थल पर बनाए गए सभी ब्लाकों में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम से कम दो क्रेनों की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, जिससे आवश्यकतानुसार उसका उपयोग किया जा सके। आयुक्त ने बार्डर टू बार्डर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित सुनिश्चित कराई जाएं।
आईजी विजय कुमार मीना ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बरेली रोड़ पर जो गांव सड़क से लगे हुए हैं, वहां बैरीकेडिंग कराकर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए जाए। डीआईजी आशुतोष कुमार ने वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा वीआईपी ब्लाकों में अनावश्यक लोगों के प्रवेश न कराने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने बताया 23 मई निकट होने के कारण तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड बनाने को लाल झंडियां लगाकर रोलर चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एसएसपी सौमित्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।