{"_id":"66145cea94bc8af147035744","slug":"chhattisgarh-police-raided-kakrala-and-ushait-one-arrested-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116686-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने ककराला और उसहैत में दी दबिश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने ककराला और उसहैत में दी दबिश, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। ककराला और उसहैत इलाके में सोमवार दोपहर छत्तीसगढ़ पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान ककराला निवासी पप्पू को गिरफ्तार किया गया। उस पर बालोद जिले के दो घरों से अपने एक साथी की मदद से 10 लाख रुपये की चोरी करने का आरोप है। उसका साथी गांव सरेली गांव का रहने वाला है। वह हाथ नहीं लगा।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से आए सब इंस्पेक्टर जोगेंद्र साहू सोमवार दोपहर पुलिस टीम के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि बालोद जिले के दो घरों से कुछ समय पहले 10 लाख रुपये की चोरी हुई थी। छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरोंं की फुटेज खंगाली तो पता चला कि वारदात को बदायूं के चोरों ने अंजाम दिया था। नाम-पता सामने आने पर छत्तीसगढ़ से आई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से ककराला निवासी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। उसने स्वीकार किया कि इस घटना में सरेली का भी एक व्यक्ति शामिल था।
पुलिस ने उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सरेली में भी दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस टीम पप्पू को लेकर शाम तक सरेली के आरोपी की तलाश में दबिश देती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।