फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chemistry will be re-examined for first paper

केमिस्ट्री प्रथम पेपर की दुबारा होगी परीक्षा

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chemistry will be re-examined for first paper
डेमो - फोटो : डेमो
- हजारी लाल बापू मेमोरियल कॉलेज के लिए डीआईओएस ने की संस्तुति
विज्ञापन

- परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ी थी सामूहिक नकल

इस्लामनगर के हजारी लाल बापू मेमोरियल इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर इंटर केमिस्ट्री के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा दुबारा कराई जाएगी। 25 मार्च को दूसरी पाली में हुई परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड के सचिव को दोबारा परीक्षा के लिए लिख दिया है। इसके साथ ही इस विद्यालय को बोर्ड परीक्षा के लिए डिबार भी किया जाएगा। इस पेपर की परीक्षा में केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़े जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
25 मार्च को दूसरी पाली में हजारी लाल बापू मेमोरियल इंटर कालेज में केमिस्ट्री प्रथम पेपर की परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक चकबंदी अधिकारी कमलाकांत मिश्र ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई रिपोर्ट में अवगत कराया कि परीक्षा के दौरान केंद्र पर पेपर में आए प्रश्न संख्या 4 ख, 3 घ, 4 ग के प्रथम और 7 क के हल किए हुए उत्तर की कार्बन कापियां और मास्टर माइंड क्वेश्चन बैंक 2017 परीक्षा कक्ष में मिले। इनसे परीक्षार्थी सामूहिक रूप से नकल कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट को देखते ही परीक्षार्थियों ने सॉल्व पेपर छुपाने शुरू कर दिए। इस मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ओर से केंद्र व्यवस्थापक को भी सामूहिक नकल के लिए जिम्मेदारी माना गया। कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाए गए विद्यालय के ही शिक्षक विपिन कुमार, उदित गुप्ता, मुकेश चंद्र के खिलाफ इस्लामनगर थाने में एफआईआर भी कराई गई। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि सामूहिक नकल से इस विद्यालय में बोर्ड परीक्षा की शुचिता को भंग किया गया है। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। विद्यालय को डिबार करने की संस्तुति पर बोर्ड की ओर से आगामी वर्षों के लिए इसे परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा। वहीं, इस केंद्र के परीक्षार्थियों को अब केमिस्ट्री प्रथम पेपर की परीक्षा दुबारा देनी होगी। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के सचिव को हजारी लाल बापू मेमोरियल इंटर कॉलेज इस्लामनगर के परीक्षा केंद्र पर 25 मार्च को दूसरी पाली में हुई इंटर केमिस्ट्री के प्रथम पेपर को निरस्त करने की संस्तुति कर दी है। मुख्य परीक्षा निपटने के बाद पुनर्परीक्षा के लिए बोर्ड से तिथि और परीक्षा केंद्र तय किया जाएगा। इस केंद्र के परीक्षार्थियों को अब इस पेपर की दुबारा परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed