फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cheated from soldier in the name of getting brother a job in health department

भाई को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम से सिपाही से ठगी

Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cheated from soldier in the name of getting brother a job in health department
बदायूं। पुलिसवालों पर तमाम तरह के आरोप लगते रहते हैं पर यहां एक सिपाही ही ठगी का शिकार हो गया है। उसावां थाने के सिपाही से कादरचौक क्षेत्र के एक प्रधान पति ने भाई को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये ठग लिए। एसपी देहात ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा के सामने बृहस्पतिवार को उसावां थाने का सिपाही हाजिर हुआ। उसने बताया कि एक समारोह में एक पूर्व मंत्री के साथ कादरचौक इलाके का एक व्यक्ति उसे मिला था। उसने बताया कि शासन से स्वास्थ्य विभाग में नौकरियां निकलने वाली हैं। उसकी सीधे लखनऊ में सेटिंग है। यह सुनकर सत्यदेव उस व्यक्ति के झांसे में आ गया। उसके मांगने पर सिपाही ने उसे 1.20 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

वह कोरोना और लॉकडाउन के बहाने सिपाही को टालता रहा। इसी बीच प्रधानी का चुनाव आया तो आरोपी की पत्नी प्रधान बन गई। बाद में उसने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। जानकारी में पता लगा कि वह पहले कई और लोगों को इसी तरह ठग चुका है। एसपी देहात ने पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed