{"_id":"119f671c722bae4a95ef36bddd60373e","slug":"chc-sdm-arrived-many-found-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सीएचसी पहुंचे, कई मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सीएचसी पहुंचे, कई मिले गैरहाजिर
belsi
Updated Sat, 30 May 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी विधान जायसवाल ने शनिवार को सवा दस बजे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। यहां पांच डॉक्टर समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसकी निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने अस्पताल की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। चिकित्साधीक्षक डा. कृष्ण कुमार अपने आवास पर बताए गए। इसके अलावा डा. कुलदीप कुमार तीन दिनों से गैरहाजिर चल रहे थे। यहां मिले कर्मचारियों ने ये जानकारी दी। इसके अलावा संविदा पर तैनात महिला चिकित्सक डा.जयश्री शर्मा, डा.मोहम्मद हसन, डा.स्वेता माहेश्वरी, डा.प्रगति शर्मा, इजहार मोहम्मद हसन, राजीव रतन सक्सेना, विक्रंात सक्सेना, प्रेमवीर सिंह, अंजना डेनियल, कुमकुम, इंदिरा विजियन, इंगलेश कुमारी, माधुरी लता आदि गैरहाजिर मिलीं। उपजिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई के लिए निरीक्षण आख्या डीएम एवं सीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन