फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'chaupal' became the voice of common men

आम जनों की आवाज बनी ‘चौपाल’

Sat, 30 Jan 2016 07:24 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 30 Jan 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
'chaupal' became the voice of common men
प्राथमिक विद्यालय में चौपाल की शुरूआत प्रधान पति अनुशेखर मिश्रा की मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। बोले, समस्याओं के समाधान के लिए यह प्लेटफार्म उन्हें सबसे अच्छा लगा। ग्रामीण महिला-पुरुषों को अपर जिलाधिकारी ओर पुलिस उपाधीक्षक की मौजूदगी में जब अपनी बात रखने का मौका मिला, तो एक बार ऐसा लगा कि समस्याओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। महिलाओं में नेकसी, ऊषादेवी और सूरजवती ने बिजली की किल्लत का दुखड़ा सुनाया। रेनू और नन्हीं ने गांव को और साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया। गांव को शहर से जोड़ने वाले बरामालदेव-उझानी संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने का मुद्दा प्रधानपति अनुशेखर मिश्रा और पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना ने उठाया। इंदिरा आवास से लेकर समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन पत्र देने के लिए महिला-पुरुषों में होड़ नजर आई।  रमेश कश्यप और सुल्तान ने रामलीला मैदान की बाउंड्री बनवाने की मांग की। राम सिंह बोले, गांव में कालेज बनें तो लड़कियां अपनी पढ़ाई का सपना पूरा कर सकें।  नये बीपीएल कार्ड बनवाने और इंदिरा आवास के लिए भी ग्रामीणों ने गुहार लगाई। अपर जिलाधिकारी सिंह और पुलिस उपाधीक्षक पाटनी ने गंभीरता से लोगों का दर्द समझा। समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को प्रेरित करने में आनंद मिश्रा, पंकज सक्सेना, कुलदीप पाली, अधिवक्ता अनुपम मिश्रा, शिक्षक नेता असरार अहमद, पंकज, सिरसौली के प्रधान चंद्रभान सिंह, राजेश मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, संतोष कश्यप का सहयोग रहा।
विज्ञापन

ढाई सौ ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण  
उझानी। चिकित्साधिकारी डॉ. निरंजन सिंह की अगुवाई में पहुंची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने अमर उजाला की चौपाल में हिस्सा लेकर सैकड़ों महिला-पुरुषों को स्वास्थ्य परीक्षण किया। जुकाम, खांसी, बुखार समेत शारीरिक रूप से परेशान महिला-पुरुषों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाएं भी मुहैया कराई गईं। डॉ. सिंह ने बताया कि करीब ढाई सौ महिला-पुरुषों ने चेकअप कराया। 40 से अधिक लोगों ने ब्लड प्रेशर भी चेक कराया।
विज्ञापन

मनरेगा के लोगों का बकाया है मेहनताना
मनरेगा में काम करने वाले किशनलाल बोले कि कई महीनों से उन्हें अपने काम का मेहनताना नहीं मिला है। एडीएम ने भुगतान के बारे में एडीओ से जानकारी लेकर जल्द भुगतान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन पर भी नहीं बनी पेंशन
सूरजपाल ने बताया कि समाजवादी पेंशन बनवाने के लिए वह कई बार आवेदन कर चुका है, स्थानीय स्तर से उसका आवेदन पत्र कार्रवाई के लिए भेजा भी गया, लेकिन अभी तक उसे पेंशन नहीं मिली है।
अब्दुल्लागंज में बने क्रीड़ा स्थल
शिक्षण समुदाय की ओर से विनीत मिश्रा ने अब्दुल्लागंज में खिलाड़ियों से जुड़ी समस्याएं रखीं। कहा कि गांव में खेल का मैदान हो तो यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा उभर सके।
इंदिरा आवास को खा रहे ठोकरें
 अब्दुल्लागंज निवासी मुन्नालाल ने इंदिरा आवास के लिए एडीएम के सामने आवेदन पत्र पेश किया। बताया कि इंदिरा आवास के लिए वह पात्रता की श्रेणी में है, लेकिन आवास मुहैया कराने के लिए ब्लॉक स्तर से उसे मदद नहीं मिली।
पेंशन मिले तो होगा परिवार का गुजारा

पड़ोसी गांव किनापुर की मीरा ने आर्थिक तंगी की दास्तां बयां की। बोलीं कि  परिवार के एक भी सदस्य को रोजगार हासिल नहीं हुआ है। पिछले दिनों उम्मींद जगी थी कि पेंशन मिलेगी, पर अब तक कोई पता नहीं चला है।
झूलते तारों से हादसे की आशंका
 प्रेमवती ने बताया कि उसके घर के सामने बिजली के तार पोल से काफी नीचे लटक गए हैं। तार ठीक कराने के लिए उसने बिजली उपकेंद्र पर जाकर शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। किसी भी वक्त हादसा हो सकता है।
बुढ़ापे में पेंशन ही बनेगा सहारा
 सुशीला देवी ने बताया कि उसके परिवार के पास कृषि योग्य भूमि काफी कम है। परिवार के सभी सदस्य खेती में ही जुटे रहते हैं। उसकी अगर पेंशन बन जाए तो बुढ़ापे का सहारा हो जाएगा। पेंशन के लिए सुशीला आवेदन भी कर चुकी है।
साहब, बीपीएल कार्ड बनवा दो
 अब्दुल्लागंज निवासी बसंती देवी चौपाल पहुंचकर अधिकारियों से बीपीएल कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। उसने अफसरों के सामने कई दिक्कतें बयां कीं। बताया कि बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए दो बार ब्लॉक पर जाकर संपर्क साधा, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
जनभागीदारी को सीओ ने सराहा
चौपाल में पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी ने अमर उजाला की इस योजना की तारीफ की। बोले, ऐसे कार्यक्रम से लोगों को अपनी बात कहने का आसानी से मौका मिल जाता है। उन्होंने लोगों को चौपाल में भागीदारी कर अपनी समस्याएं रखने की बहुत सराहना की।
ब्लॉक स्तर समस्याओं का करेंगे समाधान
सहायक खंड विकास अधिकारी छत्रपाल सिंह ने अब्दुल्लागंज में अमर उजाला की चौपाल में उठीं ब्लॉक स्तर की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करने का वादा किया। साथ ही बताया कि मनरेगा से जुड़ी समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पेंशन के आवेदनों पर जांच कर इन्हें स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

जागरूकता में सहायक बना अमर उजाला
इंस्पेक्टर जीएस यादव बोले, अब्दुल्लागंज चौपाल के दौरान अच्छे प्लेटफार्म के जरिए अमर उजाला ने लोगों को अपनी बात कहने का मौका प्रदान किया। ऐसे कार्यक्रमों से कानून-व्यवस्था की स्थिति भी मजबूत होती है। लोगों को जागरूक करने में अमर उजाला का प्रयास सफल रहा। समस्याओं का समाधान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed