{"_id":"618d072e456963225d35d60c","slug":"chat-pooja-badaun-news-bly4657214200","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा : उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा अखंड सौभाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा : उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा अखंड सौभाग्य
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर छठ पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ कछला। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रती महिलाओं ने गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाई और फिर वैदिक रीतिरिवाज से पूजा अर्चना करने के बाद निर्जल व्रत खोला। महिलाओं ने छठ मैया से अखंड सौभाग्य और संतानों के दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही तीन दिन से चल रहा छठ महोत्सव संपन्न हो गया।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर बृहस्पतिवार को छठ व्रतियों ने कछला घाट गंगा की जलधारा में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य दिया। इसके बाद मोक्षदायिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर केले के पत्ते, शकरकंद, सिंघाड़ा, सेब, अनार, अनानास, मूली, लाल फूल, गन्ना समेत विभिन्न प्रकार के फल और हरी सब्जियों के साथ सूर्यदेव की वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की।
कार्तिक सप्तमी पर उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद कछला गंगा घाट पर तीन दिवसीय छठ महोत्सव संपन्न हो गया। इस मौके पर उर्मिला देवी केसरी, गुड़िया देवी केसरी, निधि देवी, रेखा केसरी, अंजली केसरी, संतोष केसरी, राजकुमार केसरी, लीलावती केसरी, प्रतिज्ञा, आर्यन, विधा, शीतल, रानी, ममता आदि मौजूद रहे। संवाद