{"_id":"66ea308c72b97ce95a09677f","slug":"chargesheet-filed-against-three-people-including-murdered-wife-and-her-lover-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126003-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Wed, 18 Sep 2024 07:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज के गांव निजामपुर के सतीश की हत्या करने वाली पत्नी ममता उसका प्रेमी राजेंद्र व सुपारी लेने वाले धर्मपाल के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया है।
पुलिस ने दाखिल किए आरोप पत्र में बताया है कि गांव निजामपुर निवासी सतीश पांच जुलाई को अचानक गायब हो गया था। उसका शव गांव के ही तालाब में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होना आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने कॉल डिटेल और सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि सतीश की पत्नी ममता और गांव के राजेंद्र के बीच अक्सर मोबाइल पर बात होती थी। लेकिन पिछले एक माह से यह बातचीत कम हो गई। वजह यह थी कि सतीश एक माह से अपने काम पर मुरादाबाद नहीं जा रहा था, जिससे उसकी पत्नी ममता राजेंद्र से बात नहीं कर पा रही थी। सतीश के मुरादाबाद में रहने के दौरान ही उसकी पत्नी के गांव के ही राजेंद्र से अवैध संबंध हो गए थे। इसी शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने छह माह से अवैध संबंध की बात स्वीकारी।
राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि सतीश को शराब पीने की लत थी। वह ममता के साथ मारपीट भी करता था। जिससे ममता और राजेंद्र ने सतीश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। इसके लिए राजेंद्र ने अपने दोस्त किशनपुर निवासी धर्मपाल को एक लाख रुपये देने का लालच दिया। पांच जुलाई की देर शाम सतीश समेत तीन लोगों ने शराब पी और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व प्रेमी को जेल भेज दिया। धर्मपाल ने चार अगस्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जेल में उसके बयान दर्ज करने के बाद विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी।