{"_id":"656e2baa4858bbdde5005926","slug":"charge-sheet-ready-against-son-accused-of-fathers-murder-badaun-news-c-123-1-bdn1005-9127-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिता की हत्या के आरोपी बेटे के खिलाफ चार्जशीट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिता की हत्या के आरोपी बेटे के खिलाफ चार्जशीट तैयार
विज्ञापन
बदायूं। सुभाष शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली है। हत्यारोपी बेटे के खिलाफ साक्ष्य संकलित कर चार्जशीट भी तैयार कर ली है। मंगलवार को पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया निवासी 55 वर्षीय सुभाष शर्मा की 19 नवंबर को दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सुभाष अपने ट्यूबवेल पर जा रहे रहे थे। सुभाष के बड़े भाई अशोक शर्मा का कहना था कि सुभाष ट्यूबवेल पर बाइक लेकर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक ट्यूबवेल के सामने ही खड़ी थी। उसी दौरान उनका बेटा सचिन गांव के चार अन्य लोगों को लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचा और एक के बाद एक चार गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
सुभाष की हत्याकांड में पुलिस ने भाई की तहरीर पर बेटे सचिन समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन पुलिस की विवेचना और हत्यारोपी सचिन के बयानों से साफ हुआ कि वारदात को अकेले सचिन ने अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हत्यारोपी बेटे के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है। मंगलवार को इसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।