फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charge sheet filed in court, with the operator's name included.

Budaun News: संचालक का नाम निकालकर कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Sat, 17 Oct 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed in court, with the operator's name included.
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर-भसराला के पास निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबकर आठ वर्षीय हसनैन की मौत के मामले की विवेचना में स्विमिंग पूल संचालक का नाम निकाल दिया गया है। सिर्फ मैनेजर को आरोपी बनाकर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई है, जबकि मृतक मासूम के पिता की ओर से संचालक जियाउद्दीन और मैनेजर नदीम के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में 23 मई को हुई घटना के संबंध में मामले की विवेचना अलापुर थाने के एसएसआई मनोज कुमार को मिली थी। विवेचक ने विवेचना कर चार्जशीट 18 जुलाई को न्यायालय में दाखिल की थी। न्यायालय में दाखिल चार्जशीट में विवेचक पर खेल करने का आरोप लगा है। विवेचक ने चार्जशीट में स्विमिंग पूल संचालक जियाउद्दीन का नाम निकालकर केवल मैनेजर नदीम को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

विवेचक मनोज कुमार का कहना है कि मामले में संचालक के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले थे। उन्होंने साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था मामला
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर-भसराला के पास निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबकर आठ वर्षीय मासूम हसनैन की मौत हो गई थी। मासूम की मौत के बाद पिता जफर ने संचालक जियाउद्दीन और मैनेजर नदीम के खिलाफ केस लापरवाही का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मैनेजर नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस संचालक जियाउद्दीन की तलाश कर रही थी।


प्रकरण में विवेचक ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है। केस से संचालक का नाम घटना के समय देश से बाहर होने के साक्ष्यों के आधार निकाला गया है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed