फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charge sheet filed in case of rape of two year old girl

Budaun News: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट दाखिल

Thu, 04 Apr 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed in case of rape of two year old girl
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। संजय बच्ची को घर के सामने खेलते समय उठा ले गया था। वारदात के छह घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में संजय को गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन

यह मामला 07 मार्च की शाम का है। उस समय दो वर्षीय बच्ची अपने घर के दरवाजे पर आस-पड़ोस के हम उम्र बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी संजय उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। साथ खेल रहे बच्चों से पूछा तो पता चला कि संजय बच्ची को गोद में उठाकर ले गया।
विज्ञापन

रात में आठ बजे परिजन बच्ची की तलाश करते हुए गांव के बाहरी हिस्से में पहुंचे तो एक गड्ढे में बच्ची खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसकी हालत बेहद खराब थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। करीब छह घंटे बाद पुलिस ने संजय को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी थी। करीब एक सप्ताह तक बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चला। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्जकर विवेचना की। इस दौरान परिजनों समेत गांव के कई लोगों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के भी बयान दर्ज किए। कई साक्ष्योंं और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने संजय के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी। सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई है।


मुठभेड़ के मामले में भी जल्द लगेगी चार्जशीट
- आरोपी संजय के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के अलावा पुलिस मुठभेड़ की भी एफआईआर दर्ज हुई थी। मुठभेड़ की विवेचना अभी चल रही है। इसमें भी पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed