{"_id":"68069c6f87fcf02ff5073b9b","slug":"charge-sheet-filed-against-three-people-including-wife-and-mother-in-law-for-tying-husband-to-a-hand-pump-and-beating-him-badaun-news-c-123-1-bdn1008-137989-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति को हैंडपंप से बांधकर पीटने में पत्नी-सास समेत तीन पर चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति को हैंडपंप से बांधकर पीटने में पत्नी-सास समेत तीन पर चार्जशीट
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कस्बे के मोहल्ला परा में आठ फरवरी को पति को हैंडपंप से बांधकर पत्नी व उसकी सास ने पीटा था। इस मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दातागंज पुलिस ने मामले की जांच के बाद युवक की पत्नी व सास समेत तीनों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
मोहल्ला परा निवासी नंदलाल व उसकी पत्नी गुड्डी के बीच विवाद था। इसलिए गुड्डी मायके चली गई थी। नंदलाल मोहल्ले के दो लोगों के साथ पत्नी को मनाने मायके दातागंज कस्बे के वार्ड 18 स्थित घर गया था। उस दौरान नंदलाल को उसकी पत्नी गुड्डी, सास राजेश्वरी व पड़ोसी सोनू उर्फ दीपक ने हैंडपंप से बांध कर मारपीट की। मारपीट में नंदलाल के पैर में चोट लग गई। मोहल्ले के प्रकाश पुत्र भगवानदीन ने उसे छुड़वाया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के बाद हैंडपंप से बांधे नंदलाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने घटना की विवेचना की। अब चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में पड़ोस के लोगों के बयान, वीडियो समेत अन्य साक्ष्य शामिल किए है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि पति को हैंडपंप से पीटने के मामले में पति-सास समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।