{"_id":"671e975c9074176fc90d46d4","slug":"charge-sheet-against-son-of-brick-kiln-businessman-in-rape-case-of-a-girl-child-badaun-news-c-123-1-sbly1018-128448-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ईंट-भट्ठा कारोबारी के बेटे के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ईंट-भट्ठा कारोबारी के बेटे के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन
बदायूं। कस्बा उसहैत में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी ईंट-भट्ठा मालिक के बेटे के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। जल्द ही आरोपी को न्यायालय से सजा मिलने की उम्मीद है। इसके लिए थाना पुलिस व पैरोकार लगातार न्यायालय में पैरवी कर रहे हैं।
उसहैत कस्बे के एक घर में सात साल की बच्ची छह अक्तूबर रविवार की शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां और दादी मंदिर में पूजा करने गईं थीं। दादी बच्ची को कुछ रुपये दे गईं थीं। बच्ची ईंट-भट्ठा कारोबारी सुल्तान अंसारी के बेटे तारिक अंसारी (27) की दुकान से टॉफी लेने के लिए चली गई। इसी बीच आरोपी ने बच्ची को दुकान में बुलाकर दुष्कर्म किया।
परिवार के लोग लौटे तो बच्ची की हालत देखकर सकते में पड़ गए। उसे एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
सात अक्तूबर सोमवार की सुबह यह बात कस्बे के लोगों को पता चल गई। इसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग सड़कों पर आ गए। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर थाने का घेराव किया। विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए आरोपी तारिक अंसारी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। आरोपी को 15 से 20 दिन सजा होने की संभावना है।