फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charge sheet against six people including Abid for violating code of conduct

Budaun News: आचार संहिता के उल्लंघन में आबिद समेत छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट

Wed, 17 Apr 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet against six people including Abid for violating code of conduct
आबिद रजा।
बदायूं। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक आबिद रजा समेत छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। पिछले साल मई में निकाय चुनाव के दौरान कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक समेत छह नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अज्ञात लोगों का पता नहीं चला। पुलिस ने सभी नामजद को दोषी मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में तैनात रहे एसआई वारिश खान ने 9 मई 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक, एसआई वारिश खान सिपाही धर्मवीर और भानुवेंद्र सिंह के साथ लालपुल इलाके में गश्त कर रहे थे। वह गश्त करते हुए शाम करीब सात बजे नाहरखां सराय मोहल्ले में कासिफ पुत्र ईशार अहमद उर्फ शहंशाह के घर के सामने पहुंचे थे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी फात्मा रजा (वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष) के पति आबिद रजा अपने समर्थक कासिफ, पूर्व वार्ड सदस्य अशफाक उर्फ पप्पू, आरिफपुर नवादा निवासी मोहम्मद मियां, सपा नेता स्वाले चौधरी, ईशार अहमद उर्फ शहंशाह और 20-25 लोग फात्मा रजा के समर्थन में वोट डालने को कह रहे थे। वह प्रलोभित करते हुए प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इस पर वारिश खान ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से लगातार इस मामले की विवेचना चल रही थी लेकिन इसमें चार्जशीट नहीं लगी थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह मुकदमा दबाव बनाने के लिए लिखवाया गया था, लेकिन बाद में उसका जवाब जनता ने दे दिया था। चार्जशीट लगाने के संबंध में जानकारी नहीं है। न्यायालय से समन आएगा तो अपना पक्ष रखेंगे।- आबिद रजा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed