फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charge sheet against husband accused of burning wife alive

Budaun News: पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी पति के खिलाफ चार्जशीट

Mon, 08 Apr 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet against husband accused of burning wife alive
सन्नो का फाइल फोटो।
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ में पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का आरोपी मुनीश पुलिस की विवेचना में भी दोषी निकला। पुलिस ने मौके पर मिले साक्ष्यों, गवाहों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्यारोपी मुनीश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें हत्यारोपी के खिलाफ उसके परिवार वालों ने भी गवाही दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम नैथुआ में 07 मार्च 2024 की शाम मुनीश सक्सेना ने पत्नी शन्नो पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। उस दिन शाम को मुनीश शराब पीकर घर लौटा था। उसने शन्नो से और शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। उस वक्त शन्नो घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। मुनीश शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था, जो देने से वह मना कर रही थी। इसके बाद मुनीश ने अपनी बाइक से बोतल में पेट्रोल निकालकर शन्नो के ऊपर उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी।
विज्ञापन

बचने के लिए शन्नो अपने घर में इधर-उधर भागी, लेकिन खुद को बचा नहीं पाई। कुछ ही देर में उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई। आग बुझाने की कोशिश में शन्नो की सास मुन्नी देवी भी झुलस गईं थीं। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शन्नो के बेटे अर्जुन ने मुनीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 09 मार्च की रात मुनीश गिरफ्तार हुआ था। इसके अगले दिन उसे जेल भेजा गया था। तब से पुलिस हत्याकांड की विवेचना कर रही थी। इस दौरान परिवार वालों ने कहा था कि आरोपी मुनीश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तमाम साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी मुनीश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed