फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Charge sheet against five including woman in Ramanand murder case

Budaun News: रामानंद हत्याकांड में महिला समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट

Fri, 01 Mar 2024 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet against five including woman in Ramanand murder case
बदायूं। रामानंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने पांच आराेपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें एक महिला भी शामिल है ।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में 23 जनवरी को रामानंद की उनके ही घर से सामने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप गांव के वीरेश, राजवीर, रूपेंद्र और बौरे पर था। पुलिस ने मामला दर्ज कर राजवीर और वीरेश को हिरासत में लिया था। तफ्तीश के दौरान बौरा की बहन ओमवती का नाम भी प्रकाश में आया था। बाद में पुलिस ने रूपेंद्र, बौरे और ओमवती को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी साक्ष्यों के साथ 31 जनवरी को ही चार्जशीट तैयार कर सीओ बिसौली के कार्यालय भेज दी थी। सीओ के अवलोकन के बाद अब चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed