{"_id":"2457f79bbaea2cbeda3bb01a0bf71d97","slug":"chapa-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे, वाह सपा दिग्गजों के यहां छापे में सब ओके!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे, वाह सपा दिग्गजों के यहां छापे में सब ओके!
badaun
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग ने शुक्रवार को 46 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने विधान परिषद सदस्य व सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव और उनके समधी सहसवान के सपा विधायक ओमकार सिंह यादव के घर छापा मारकर चेकिंग की गई। बिजली अधिकारियों के मुताबिक सपा नेताओं के घर में लोड, मीटर मानक के अनुरूप पाया गया। हालांकि लोगों का कहना है कि सपा नेताओं के घरों में बिजली सप्लाई के लिए विभाग ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। इसके अलावा अशोका अस्पताल का घरेलू कनेक्शन पर पांच से 10 और वाणिज्यिक कनेक्शन पर 15 से 20, जैन अस्पताल के घरेलू कनेक्शन पर सात किलो वाट अधिभार पाए जाने पर अधिभार बढ़ाया गया। अधिभार के हिसास से राजस्व जमा कराया गया।
चेकिंग के दौरान शहर में तीन, उझानी में दो, गुलड़िया किसरूआ, मूसाझाग क्षेत्र में 16 एवं बिसौली के नूरपुर पिनौनी, सहसवान क्षेत्र के आलमपुर समदा और केदारपुर मिडारी के 25 घर मिलकर बिजली चोरी के कुल 46 मामले पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल ने शहर एवं उझानी में 69, मुनीश चोपड़ा ने 41, एससी सागर 38 कनेक्शन चेक किए। चेकिंग में 14.21 लाख की राजस्व वसूली की।