फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chaos in special intensive revision, voters upset

Budaun News: विशेष गहन पुनरीक्षण में अव्यवस्था, मतदाता परेशान

Sat, 29 Nov 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chaos in special intensive revision, voters upset
बीएलओ को सम्मानित करते तहसीलदार। स्रोत- तहसील प्रशासन - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ
बदायूं। जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए राजस्व, नगर पालिका, आपूर्ति एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अव्यवस्था के कारण कई मतदाता परेशानी झेलने को मजबूर हैं। पूर्वजों से जुड़े अभिलेख, प्रमाण और आवश्यक कागजात जुटाने की प्रक्रिया लोगों के लिए कठिन साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी अधिक जटिल दिखाई दे रही है। जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में दिक्कतें आ रही हैं और उन्हें बार-बार दस्तावेज जुटाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं में गणना प्रपत्र को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं, जिनका नाम पुरानी मतदाता सूची में दर्ज होने के बावजूद उन्हें अब तक गणना प्रपत्र नहीं मिला है। परेशान लोग लगातार तहसील कार्यालय और बीएलओ के आवासों के चक्कर लगाने को विवश हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी जयप्रकाश ने अपनी समस्या साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है और हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में उन्होंने मतदान भी किया था। उन्होंने बताया। कि मेरे पुत्र का गणना प्रपत्र मिल गया है, लेकिन मेरा अब तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ से पूछने पर उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है, जिस कारण भविष्य में मतदाता पहचान से संबंधित समस्या का डर सताने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों की कमी, दस्तावेज़ सत्यापन में धीमी प्रक्रिया और क्षेत्रवार गलत फीडिंग भी इस समस्या की प्रमुख वजह है। मतदाताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गणना प्रपत्र वितरण और सत्यापन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि आम नागरिक बिना परेशानी अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें।

कहीं तेजी तो कहीं लापरवाही से अटका मतदाता प्रपत्र वितरण
उसावां/ सैदपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जनपद के कई क्षेत्रों में मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण और भरवाने का कार्य जारी है। उसावां क्षेत्र में बीएलओ गांव-गांव जाकर मतदाता प्रपत्र भरवा रहे हैं। वहीं भाजपा पदाधिकारी भी इस कार्य में सहयोग करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर सैदपुर नगर पंचायत में एसआईआर कार्यों की धीमी गति और विभागीय लापरवाही से अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
उसावां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बछेली दारानगर के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी ने बीएलओ के साथ कई मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाए। बूथ अध्यक्ष भी इस दौरान मौजूद रहे। कस्बे के वार्ड तीन, चार, छह, सात, आठ और नौ में शुक्रवार को बीएलओ ने घर–घर जाकर प्रपत्रों की प्रति वितरित की तथा मौके पर ही प्रपत्र भरवाए। इस दौरान बीएलओ पप्पू, नीलम जौहरी, मीना देवी, प्रियंका और पुष्पेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय रहे। कार्य की गति को देखकर स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताया है।

इसके विपरीत सैदपुर नगर पंचायत में एसआईआर कार्यों की प्रगति बेहद धीमी बनी हुई है। अब तक केवल 50 प्रतिशत मैपिंग ही पूरी हो सकी है। बीएलओ की कम सक्रियता और सुपरवाइजर की उदासीनता के कारण फॉर्म वितरण और डेटा फीडिंग का कार्य लटक गया है। नगर पंचायत ईओ त्रिवेंद्र कुमार द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी बीएलओ के साथ लगाए जाने के बाद भी कई कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इससे नगर में अफरा–तफरी की स्थिति बनी है और मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने व जमा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार सृजन यादव ने संबंधित कर्मचारियों को सक्रिय होकर निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed