फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chaos in Puthi Sarai village after death of two youths in Nainital

Budaun News: नैनीताल में दो युवकों मौत के बाद पुठी सराय गांव में मचा कोहराम

Wed, 31 Jan 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Puthi Sarai village after death of two youths in Nainital
राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद
बदायूं । नैनीताल में मजदूरी कर रहे बदायूं के दो युवकों समेत शाहजहांपुर के एक युवक की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। गांव पुठी सराय के रहने वाले दोनों युवक एक ही गांव और एक ही बिरादरी थे। गांव निवासी अवनेश अपने शाहजहांपुर निवासी साले मुनेन्द्र और गांव के ही राजकुमार के साथ तीन साल से नैनीताल में मजदूरी करते आ रहे थे। उनकी मौत के बाद गांव में कोहराम है। देर रात तक उनके शव गांव नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय में रहने वाले अवनेश (24) पुत्र सियाराम अपने साले मुनेन्द्र (22) पुत्र पप्पू निवासी निजामगंज, तिलहर शाहजहांपुर के साथ नैनीताल में मकानों की रंगाई-पुताई करने का काम करता था। उसके साथ गांव का ही राजकुमार (21) पुत्र ऋषिपाल भी काम करता था। तीनों युवक नैनीताल में तीन साल से मजदूरी कर रहे थे। तीनों एक ही कमरे में किराए पर रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को तीनों खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। उन्होंने सर्दी से बचने के लिए कमरे के अंदर अंगीठी जलती छोड़ दी थी। मंगलवार सुबह कमरे में तीनों मृत अवस्था में मिले। कमरे में धुएं से दम घुटने से तीनों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस वहां उनका पोस्टमार्टम करा रही है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम है। परिजन मंगलवार सुबह ही नैनीताल को रवाना हो गए हैं। देर रात तक दोनों के शव गांव नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


--
चार भाईयों में तीसरे नंबर का था अवनेश
-मृतक अवनेश चार भाई थे। वह तीसरे नंबर का था। पिता व अन्य तीन भाई गांव में मेहनत मजदूरी और खेती का काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। अवनेश अपने साले के साथ तीन साल से नैनीताल में ही रह रहा था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत की खबर के बाद पत्नी समेत परिवार बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राजकुमार की नहीं हुई थी शादी
-अवनेश और राजकुमार एक ही बिरादरी से हैं। राजकुमार चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। राजकुमार अवनेश के साथ नैनीताल में रहकर उसके साथ काम करता था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed