Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Clash Villagers Try to Stop Prabhat Ferry, Police Resort to Force UP News in Hindi

बदायूं में बवाल: गैर समुदाय की शिकायत पर रोकी प्रभातफेरी, ग्रामीण अड़े तो पुलिस ने खदेड़ा, 10 लोग घायल

Fri, 16 Jan 2026 03:41 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 16 Jan 2026 03:41 PM IST
सार

UP Budaun clash news: बदायूं के ब्योर गांव में माघ माह की प्रभात फेरी को पुलिस ने विवादित रास्ता बताकर रोकने की कोशिश की, जिस पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इससे कई ग्रामीण घायल हुए। 

विज्ञापन
Budaun Clash Villagers Try to Stop Prabhat Ferry, Police Resort to Force UP News in Hindi
प्रभात फेरी रोके जाने को लेकर गांव में तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में माघ महीने में प्रभातफेरी निकाले जाने के दौरान शुक्रवार सुबह बवाल हो गया। दूसरे समुदाय की शिकायत पर रास्ता विवादित बताते हुए प्रशासन ने रोक लगाई तो लोग उग्र हो गए। करीब 50 साल पुराना परंपरागत रास्ता बताते हुए ग्रामीण उसी रास्ते से यात्रा निकालने की जिद पर डटे तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें भगाया। इससे महिला व युवकों समेत दस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वह पुराने रास्ते से ही प्रभातफेरी निकालते आ रहे हैं। सपा सरकार के समय दूसरे समुदाय के लोगों ने रूट को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। उस समय प्रशासन ने कहा था कि रास्ते पर जलभराव व कीचड़ हो रहा है, इससे वह दूसरे रास्ते से प्रभातफेरी निकाल लें। करीब दो साल बाद रास्ता ठीक होने के बाद फिर से इसी रास्ते पर प्रभातफेरी निकलने लगी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को गांव के दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पुलिस से सांठगांठ कर प्रभातफेरी रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने फटकारी लाठियां
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पुलिस फिर गांव पहुंच गई। बिल्सी, जरीफनगर, उघैती, फैजगंज बेहटा आदि थानों की पुलिस बुला ली गई। पीएसी भी आ गई। करीब तीन घंटे तक पुलिस ने प्रभातफेरी में शामिल लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। गांव के लोग अड़े रहे तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं। 

विज्ञापन

12 घंटे बाद निकलवाई प्रभात फेरी 
सूचना पर पहुंचे एसपी देहात हृदेश कठेरिया व एडीएम प्रशासन अरुण कुमार थाने पहुंच गए। पूरे मामले की छानबीन करने के बाद सामने आया कि सही रास्ते पर ही प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी किसी प्रकार की आपत्ति न होने की बात कही। फिर करीब 12 घंटे बाद अधिकारियों ने अपने सामने ही ग्रामीणों को शांत करते हुए उसी रूट से प्रभातफेरी निकलवाई। 

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शुक्रवार सुबह गांव पहुंची। रूट का निर्धारण होने के बाद ही प्रभातफेरी निकालने को कहा। इस पर पुलिस व ग्रामीणों में धक्का मुक्की हो गई। जांच में जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। 

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 
जिस रूट पर जाने से रोकने पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं और 10 से अधिक लोग घायल हुए, वही रूट सही था। फिर पुलिस ने किसके इशारे पर इतना बड़ा कदम उठाया, अब इसकी जांच होना है। ग्रामीणों का कहना है कि पुराना रूट सही मानने से साफ हो गया है कि थाना पुलिस की मानसिकता ठीक नहीं थी।

थानाध्यक्ष नरेश कुमार और सीओ बिल्सी संजीव कुमार ने अफसरों को गुमराह किया, जिससे मामला इतना बढ़ गया। लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया, इसके बाद वे अपने गांव लौट गए।  

पुलिस पर कार्रवाई की मांग 
ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों पर मारपीट व धार्मिक कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई की मांग करते हुए सामूहिक रूप से एसपी देहात ह्देश कठेरिया को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने भले ही बृहस्पतिवार को प्रभातफेरी को लेकर आपत्ति जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस को मामले की जांच कर श्रद्धालुओं से बात करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सुबह पांच बजे थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह व सीओ बिल्सी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और प्रभातफेरी को रोक दिया। एसएसपी देहात ने पूरे मामले की जांच सीओ बिल्सी को सौंपी है। जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed