{"_id":"6a6bae719a5a43424d0b5165","slug":"chants-of-devotion-echoed-in-shiva-temples-on-the-first-day-of-sawan-devotees-performed-jalabhishek-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169698-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सावन के पहले दिन शिवालयों में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सावन के पहले दिन शिवालयों में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
गांव देवी नगला में जलाभिषेक में झांकी में मौजूद कलाकार। संवाद
बदायूं। पवित्र सावन माह का आरंभ बृहस्पतिवार से हो गया। पहले दिन सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने घरों पर पूजा-पाठ करने के बाद मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव काे जलाभिषेक किया।
सुबह से ही हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। शहर के प्रमुख मंदिर बिरूआबाड़ी शिव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और हरप्रसाद मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
कई श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और विशेष पूजन भी कराया। बिरूआबाड़ी मंदिर के पुजारी अभिमन्यु पांडेय ने बताया कि सोमवार को मंदिर में लंबी कतारें लगेंगी, इसके लिए बैरिकेडिंग आदि की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने भी प्रमुख मंदिरों के आसपास व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मियों की तैनाती की।
विज्ञापन
भक्तों का कहना है कि सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस माह में जलाभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है। पूरे माह शिवालयों में इसी तरह भक्तों की भीड़ रहने की उम्मीद है।
चार साल से बंद मंदिर में शुरू हुआ पूजा पाठ
कादरचौक। गांव देवी नगला में चार साल से बंद भगवान शंकर के मंदिर पर कोई व्यक्ति पूजा पाठ करने नहीं पहुंचता था। गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में जल भरकर लाए। मंदिर की साफ सफाई रंगाई-पुताई कर श्रावण मास के पहले दिन ही बृहस्पतिवार में कछला से जल भरकर जलाभिषेक कर मंदिर को शुद्ध किया। गांव की तमाम महिला पुरुष खुशी मनाते हुए गीत बनाते हुए गंगाजल लेकर गांव पहुंचे। संवाद