{"_id":"6158aae18ebc3e626d1ae4a4","slug":"change-time-of-schools-will-open-from-9-o-clock-badaun-news-bly4616408146","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों का बदला समय, नौ बजे से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों का बदला समय, नौ बजे से खुलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के परिषदीय स्कूल अभी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलते थे, परंतु शासन के निर्देश पर अब सुबह नौ बजे से तीन बजे तक खुलेंगे। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शासन के निर्देश पर आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि समय से शिक्षक स्कूल खोले और बंद करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत सुबह नौ बजे से विद्यालय संचालन के दौरान 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी और योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षण अवधि शुरू होगी। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाएं 40 मिनट की होंगी। प्रत्येक कक्षा अवधि में शिक्षकों की ओर से अपने विषय से जुड़ाव के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना की वजह से पठन-पाठन के हुए नुकसान को दूर करने के लिए शिक्षकों को और अधिक प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही बीएसए ने एआरजी (एकेडमिक रिसॉस ग्रुप) और एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) को विद्यालय में शिक्षण अधिगम स्तर बढ़ाने के लिए हो रहे प्रयासों में अपना योगदान देने को कहा गया है। शिक्षण से संबंधित अत्याधुनिक जानकारियां अकादमिक रिसोर्स पर्सन की ओर से शिक्षकों को समय-समय पर दी जानी है, जिससे पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।